39 शिक्षको को स्कूल जाने से मिली निजात एबीआरसी में कराया चयन, देखे सूची

0
136

abrcफर्रुखाबाद: एक बार फिर से 39 परिषदीय शिक्षको को तीन साल तक स्कूल में बच्चो को पढ़ाने में सर खपाने से निजाद मिल गयी है| कुछ चेहरे ही नए है बाकी लगभग पुराने है| इन शिक्षको का एबीआरसी के पद पर चयन प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत पटेल ने अपने तबादले के दिन जिलाधिकारी से अनुमोदन करा कर जारी कर दी है|

[adrotate banner="3"]

क्या होता है एबीआरसी?
आम पाठको की जानकारी के लिए ये बताना जरुरी है की ये एबीआरसी होता क्या है और इस पद की जिम्मेदारी क्या क्या है? बाकी जनता खुद अवलोकन कर लेगी कि कितना सही है और कितना गलत|

शिक्षा में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान की योजना चलायी जिसके तहत विश्व बैंक से कर्ज लिया जाता है| उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और ज्युनियर सरकारी स्कूलों की सर्व शिक्षा शिक्षा अभियान केंद्र द्वारा और बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा सामूहिक रूप से संचालित की जाती है| इसमें केंद्र का अंशदान अधिक होता है और राज्य का चौथाई या एक तिहाई| सर्व शिक्षा भियान के तहत शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए समानांतर व्यवस्था चलती है| हलाकि जिले स्तर पर दोनों व्यवस्थाओ के बजट के खर्च का मालिक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ही होता है|

तो सर्व शिक्षा अभियान में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए जिले स्तर पर चार समन्वयक बनाये गए है| इनके अधीन हर ब्लाक पर रिसोर्स सेंटर खोले गए| जिसे बीआरसी यानि की ब्लाक रिसोर्स सेंटर कहा जाता है| ये परिषद के खंड शिक्षा अधिकारी के समानांतर काम करते है| खंड शिक्षा अधिकारियो को परिषद की आई मलाई लूटने को मिलती है तो समन्वयक और बी आर सी वालो को सर्व शिक्षा अभियान के बजट की| शिक्षा की तो खैर दोनों ही जैसी कब्र खोद रहे है जगजाहिर है|

ब्लाक संशाधन केंद्र पर ही शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए हर ब्लाक पर 5-5 सहायक बी आर सी समन्वयक तैनात किये जाते है| ये अलग अलग विषय के मास्टर होते है जिनका काम स्कूलों स्कूलों में जाकर शिक्षा में सुधर कराना और शिक्षको को प्रशिक्षित करना होता है| यही एबीआरसी कहलाते है|

अब जो सूची हम आज शनिवार 2 अगस्त 2014 को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चयनित एबीआरसी की प्रकाशित कर रहे है उसे देख कर और समझ कर अंदाजा लगाइये कि क्या जिन स्कूलों में इन शिक्षको की तैनाती है वहां के बच्चे बहुत होशियार हो चुके है जो इन्हे अन्य विद्यालयों में शिक्षा सुधार के लिए भेजा जा रहा है| कृपया प्रतिक्रिया जरूर लिखे-
अंग्रेजी विषय-
नाम -पिता/पति का नाम- तैनाती स्कूल
१- सुधा श्रीवास्तव-पत्नी रजनीश श्रीवास्तव-प्रा०वि० कुइंयाँबूट बढ़पुर
२-धनपाल- रामनाथ- पूर्व माँ वि० रतनपुर कमालगंज
३-विश्राम सिंह- नवाब सिंह प्रा०वि० नौगावां कमालगंज
४-इरमान शेर- आलम शेर- पूर्व माँ वि० काकोली नवाबगंज
५- मनोज कुमार दुबे- परशुराम दुबे- प्रा०वि० सदरियापुर कमालगंज
६- रीता वर्मा- सुनील कुमार वर्मा- पूर्व माँ० वि० खुदागंज
७- जमीर अहमद सिद्दीकी- एनडब्लू खान- पूर्व माँ वि० कडहर राजेपुर
८-कृपाशंकर यादव- जगवीर सिंह- प्रा०वि० सातनपुर नगर क्षेत्र
हिंदी विषय-
१-भारती मिश्रा- कमलाकर मिश्रा- पूर्व माँ वि० महमदपुर करसान
२-विजय पाल सिंह- विश्राम सिंह- प्रा०वि० हमीरपुर मोहम्दाबाद
३-सुरेश चन्द्र सिंह- हाकिम सिंह- पूर्व माँ वि० नगला लाहौरी नवाबगंज
४-राजेंद्र सिंह- गोकुल प्रसाद- प्रा०वि० दडियापुर कायमगंज
५-सचिन कुमार द्विवेदी- रघुनन्दन लाल- पूर्व मा० वि० भटपुरा शमसाबाद
६- महेंद्र सिंह यादव- रामभरोसे सिंह- पूर्व मा० वि० सोना जानकीपुर शमसाबाद
७- बाकेलाल- भारत सिंह- प्रा०वि० नगला चरण नवाबगंज
८-अलोक कुमार- हरनाथ सिंह- प्रा०वि० पुलिस लाइन फर्रुखाबाद
विषय विज्ञान-
१- डॉ गंगेश शुक्ला- ए के शुक्ल- प्रा०वि० बाबरपुर बढ़पुर
२-प्रदीप सिंह यादव- यदुनाथ सिंह यादव- पूर्व मा० वि० नगला मलु मोहमदाबाद
३-प्रदीप कुमार चतुर्वेदी- रूपकिशोर चतुर्वेदी- पूर्व मा० वि० अहिलामई राजेपुर
४-शिवकुमार पाल- रामदास पाल- पूर्व मा० वि० महोइ कमालगंज
५-शिवकुमार सिंह- पुत्तूलाल- पूर्व माँ वि० धमगमा शमसाबाद
६-वीरेंदर सिंह- आर इस राजपूत- प्रा०वि० बहेटा कमालगंज
७-चंद्रकांत दुबे-भवराज दुबे- पूर्व मा० वि० झब्बूपुर कमालगंज
८- मनीष मिश्रा- मदन गोपाल मिश्रा- प्रा०वि० साहबगंज
विषय गणित-
१- विनय प्रताप सिंह- छेत्रपाल सिंह- पूर्व माँ वि० गणेशपुर मोहमदाबाद
२- मनोज कुमार सिंह- ——–प्रा०वि० मदनापुर मोहमदाबाद
३- कृष्ण कुमार दीक्षित- रामप्रकाश दीक्षित- पूर्व मा० वि० नगला हूसा राजेपुर
४-बालकृष्ण- दयाराम- पूर्व मा० वि० नगला बारग नवाबगंज
५- जीतेन्द्र सिंह गंगवार- राममूर्ति गंगवार- प्रा०वि० सूखा नगला कायमगंज
६- फूल सिंह राजपूत-राम चरण राजपूत- पूर्व मा० वि० दरौरा कमालगंज
७- मनोज गंगवार- अहिवरन सिंह- पूर्व माँ वि० सूतहड़ी शमसाबाद
८- रतन कुमार मिश्रा- चन्द्र प्रताप मिश्रा- प्रा०वि० खतराना फर्रुखाबाद
विषय-सामाजिक
१-जम्मुर्रत बेगम- मो शफीक- प्रा०वि० रोशनाबाद शमसाबाद
२-सिद्धार्थ सिंह- योगेन्द्र पाल सिंह- प्रा०वि० मौधा मोहमदबाद
३- राजीव यादव- सोनेलाल यादव- पूर्व माँ वि० तुसौर राजेपुर
४- शशिकांत शुक्ल- प्रमोद चन्द्र शुक्ल- पूर्व माँ वि० पिलखना नवाबगंज
५-निर्दोष कुमार- लखन सिंह- पूर्व माँ वि० झब्बूपुर कायमगंज
६-ओमदत्त शर्मा-मुन्नालाल शर्मा- प्रा०वि० कुवेरपुर खास कायमगंज
७-नितिन गंगवार- सर्वेश चन्द्र गंगवार- प्रा०वि० इमादपुर शमसाबाद

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]