अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

0
133

shailendarफर्रुखाबाद:कमालगंज) मोटरसाईकिल से जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पोस्मार्टम कराया है|
थाना कमालगंज के ग्राम जंजाली नगला निवासी मजदूर शैलेन्द्र बीते मंगलवार की शाम अपने दोस्त प्रहलाद निवासी अशोक नगर की बाइक से गुरसहायगंज किसी काम से जा रहा था वह जैसे ही ग्राम रजीपुर के निकट पंहुचा तो उसको किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया| 108 एम्बुलेंस से उसे कमालगंज अस्पताल में लाया गया जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]