यूपी में मंत्री पवन पाण्डेय बर्खास्त, कई मंत्रियो के बदले विभाग

0
202

Akhilesh Yadav in Farrukhabadलखनऊ: लोकसभा चुनाव में पराजय पर मंथन का दौर खत्म होने के फौरन बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल से तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय को आउट करने के साथ ही नौ कैबिनेट मंत्रियों, एक राज्य मंत्री और छह राज्य मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर दिया। आजमगढ़ और बलिया संसदीय क्षेत्र से बेहतर चुनावी परिणाम नहीं आने पर कद्दावर मंत्री बलराम यादव और राम गोविंद चौधरी के कद में कटौती कर दी गयी है। इस फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास गृह, सचिवालय प्रशासन, आबकारी, चिकित्सा शिक्षा, नागरिक उड्डयन, औद्योगिक विकास समेत 57 विभाग हो गए हैं।
फेरबदल की जद में आए मंत्रियों के नए विभाग

[adrotate banner="3"]

1-बलराम यादव, कारागार

2-रामगोविंद चौधरी- बेसिक शिक्षा

3-ब्रह्माशंकर त्रिपाठी- होमगार्ड एवं प्रांतीय रक्षा दल

4-राजेन्द्र चौधरी-राजनैतिक पेंशन

5-नारद राय- खादी एवं ग्रामोद्योग

6-कैलाश-पंचायती राज

7-मनोज पाण्डेय- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

8-इकबाल महमूद-मत्स्य एवं सार्वजनिकउद्यम

9-महबूब अली-माध्यमिक शिक्षा

——–

राज्यमंत्री

1-विजय कुमार मिश्र- धर्मार्थ कार्य

—–

राज्यमंत्री

1-अभिषेक मिश्र- व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल

2-फरीद महफूज किदवई- वन, खेलकूद एवं युवा कल्याण (मुख्यमंत्री से संबद्ध)

3-वसीम अहमद, बाल विकास-पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा-(संबद्ध मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री)

4-राजीव कुमार सिंह- कृषि, कृषि शिक्षा अनुसंधान एवं धर्मार्थ कार्य (संबद्ध मुख्यमंत्री)

5-राम करण आर्य- वाह्यं सहायातित परियोजना, समग्र ग्राम विकास, खेल एवं युवा कल्याण- (मुख्यमंत्री से संबद्ध)

6-कैलाश चौरसिया- बाल विकास एवं पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा (मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री से संबद्ध)

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]