अपहरण व बलात्कार के आरोप में अखिलेश यादव की पुलिस को तलाश

0
137

pulisफर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक से मिलकर बेटी का अपहरण कर लेने के मामले फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ़्तारी करने की मांग की गयी| पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस आरोपी अखिल्रेश सहित कई की तलाश में जुट गयी है|
थाना कम्पिल के ग्राम बाराहपत्थर निवासी मिथलेश राजपूत पत्नी अशोक राजपूत ने एसपी कृपा शंकर से भेट की और कहा की उसकी नाबालिक पुत्री शिखा का अपहरण देवेश यादव, अखिलेश यादव पुत्र शिवराज सिंह व उसकी पत्नी जल देवी निवासी सूरजपुर गढिया निवासी लोगो ने कर लिया था| सभी के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था| जिसमे आरोपी देवेश यादव पुत्र शिवराज को पुलिस ने जेल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था|
जबकि अन्य आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नही किया है आरोपी उसे व उसके परिवार को खुली धमकी दे रहे है| पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने कार्यवाही के निर्देश दिये है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]