फर्रुखाबाद: बीती रात अमृतपुर के ग्राम नगलाहुसा में गयी बारात अचानक गुरुवार सुबह का नास्ता खा कर बीमार पड़ गयी| जिससे अफरातफरी मच गयी| लगभग एक सैकड़ा से अधिक बाराती बीमार पड़ गये जिन्हें राजेपुर अस्पताल व लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गंगा दरवाजा से बारात अमृतपुर के ग्राम नगलाहुसा निवासी कामता प्रसाद कठेरिया के घर गयी थी | विवाह लगभग समाप्ति की ओर था| तो लड़की वालो ने बरातियो को सुबह के नास्ते में पकौड़ी, हलवा व चाय दी गयी बरातियो ने उसे जमकर खाया और कुछ ही देर बाद बारतियो की तबियत बिगड़ गयी| उन्हें पेट दर्द व उल्टी की शिकयत हो गयी| समाहरोह में हडकंप मच गया|
बीमार बरातियो को अमृतपुर अस्पताल में भेजा गया लेकिन वंहा बेड कम पड़ गये जिसके बाद सभी को राजेपुर भेजा गया वंहा भी जब जगह नही बची तो बरातियो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| लोहिया अस्पताल में कम्पिल निवासी राकेश पुत्र रामरतन, विक्की पुत्री कमलेश, वही नगला हुसा की रश्मी पुत्री आदि को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| वही कन्या के पिता कामता प्रसाद कठेरिया ने गांव के ही कुछ द्वंग लोगो के ऊपर खाने में जहर देने तक का आरोप लगाया है|
हलवा खाने से पूरी बारात ही अस्पताल में भर्ती, मची भगदड़
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


