काली पल्सर सबार बदमाशो ने दंपत्ति को तमंचा मारकर लूटा

0
163

Lootफर्रुखाबाद (शमशाबाद): दिन दहाड़े मोटरसाईकिल सवार बदमाशो ने तमंचे की दम पर दंपत्ति को मारपीट कर जेवर लूट लिए | सुचना पर पंहुची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और निराश होकर लौट गयी |

[adrotate banner="3"]

थाना शमशावाद क्षेत्र के ग्राम पसियापुर निवासी बहादुर अपनी पत्नी ओमवती के साथ फैजबाग से दबाई लेकर साईकिल से बापस लौट रहे थे | तभी पीछे से आये काली पल्सर सबार दो बदमाशो ने दोनों को रोंक लिया और महिला ओमवती से जेबर उतरने की बात कही जिस पर महिला ओमवती तैयार नही हुई और दोनों ने बदमाशो का विरोध किया | जिस पर बदमाशो ने तमंचे की बट से दोनों को लहूलुहान कर दिया और फरार हो गये | पीड़ित दम्पति ने सुचना पुलिस को दी सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर आरोपियों की तलाश करती रही लेकिन वह कही भी नजर नही आये | मामले के सम्बन्ध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है |

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]