एमएलसी निर्वाचन के लिए तीन जोनल व एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

0
108

voteफर्रुखाबादः विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र के लिए रविवार को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने मतदान के लिए जिले में 31 बूथ बनाए है। इसके लिए 35 पोलिंग पार्टियां बनाई हैं। सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
स्नातक मतदाताओं के लिए 19 और शिक्षक मतदाताओं के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं। बढ़पुर ब्लाॅक के भारतीय पाठशाला, राजकीय इंटर काॅलेज फर्रुखाबाद व क्रिश्चियन इंटर काॅलेज में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। फतेहगढ़ में म्यूनिसिपल इंटर काॅलेज को मतदेय स्थल बनाया गया। इसी तरह कमालगंज, मोहम्मदाबाद, शमशाबाद, राजेपुर में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीन जोनल मजिस्ट्रेट व एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी 8 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान मंे हैं। पोलिंग पार्टियां शनिवार को मतदेय स्थल के लिए रवाना हो जाएंगी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]