एमएलसी प्रत्याशी ने मांगा समर्थन

Aseem
फर्रुखाबादः समाजपाटी पार्टी के समर्थित आगरा स्नातक खण्ड प्रत्याशी डा0 असीम यादव ने पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव के साथ कचहरी फतेहगढ़ पहुंचे। यहां पर प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं से वोट और उनका समर्थन मांगा।
प्रत्याशी हाथ में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और स्वंय की फोटोयुक्त पर्चा और बैलेट पेपर थामे कचहरी में अधिवक्ताओं के चैंबर गए। पर्चा और बैलेट पेपर देकर वोट देने की अपील की। प्रत्याशी ने कहा कि सूबे में सपा की सरकार है अब तक जितना विकास कार्य इस शासनकाल में हुआ है उतना विकास किसी ने नहीं कराया है। प्रत्याशी ने सपा शासनकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। जनसंपर्क के दौरान रामू गुप्ता, राजेन्द्र यादव, संतोष के अलावा तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।