आम आदमी पार्टी ने वकीलो को पहनाई टोपी

0
86

Topi
फर्रुखाबादः आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकुल त्रिपाठी शुक्रवार को दीवानी न्यायालय फतेहगढ़ पहुंच कर जनसंपर्क के नाम पर वकीलों को टोपी पहनाई और केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट की अपील की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें वोट और सपोर्ट देने की भी बात कही।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
आप प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कचहरी पहुंचे। प्रकृति देव पाण्डेय एडवोकेट, सुरेश सारस्वत इलाइचीवाला, एके शर्मा एडवोकेट आदि अधिवक्ताओं से प्रत्याशी ने मुलाकात की। प्रत्याशी ने बताया कि सच और झूठ का दंगल हो रहा है। उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। देश में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना है तो अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाना है। यदि वह प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो वे देश की जनता को भ्रष्टाचार और स्वच्छ प्रशासन देंगे। इस दौरान समर्थकों ने आप की चर्चित टोपी भी वकीलों को पहनाई। अधिवक्ताओं ने प्रत्याशी को समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सुनील गांधी, विवेक यादव के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]