मेरठ के आसमान में मंडराते रहे शिवपाल

0
100

5julyshivpal singh yadavलखनऊ। प्रदेश के कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव का चार्टर प्लेन आज मेरठ में एक घटे से ज्यादा समय तक आसमान में मंडराने के बाद दिल्ली चला गया। आसमान में कोहरा और बादल होने के चलते प्लेन उतर नहीं पाया और उसे दिल्ली जाना पड़ा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव आज दिन में 12 बजे चार्टर प्लेन से परतापुर एयरपोर्ट पर उतरकर श्रम एंव सेवा योजन मंत्री शाहिद मंजूर के किठौर स्थित घर जाना था। कल श्रम एवं सेवायोजन मंत्री की दो भतीजियों की शादी है। इसके कारण ही शिवपाल को आज मेरठ आना था। लखनऊ से मंत्री का चार्टर प्लेन मेरठ तो पहुंच गया, लेकिन वह उतर नहीं सका। एक घटा सात मिनट तक प्लेन मेरठ के आसमान में ही मंडराता रहा, लेकिन मौसम ठीक न होने और कोहरा व बादल छाए रहने के चलते वह नीचे उतर नहीं सका। हवाई पट्टी भी ऊपर से ठीक दिखाई नहीं दिख रही थी। अंतत: शिवपाल यादव के चार्टर प्लेन को दिल्ली लौटना पड़ा। हवाई पट्टी पर अफसरों के हाथ-पाव भी फूले रहे।

[adrotate banner="2"]