हिंदी अखबारों न०1 का ताज भास्कर को मिला

0
236

भोपाल : ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन द्वारा जारी 2013 के पहले छह महीनों के आंकड़ों के मुताबिक दैनिक भास्कर अब देश का सर्वाधिक प्रसार संख्या वाला दैनिक अखबार बन गया है। 34,50,945 प्रतियों के साथ दैनिक भास्कर देश में नंबर वन पर है। रिपोर्ट के मुताबिक दैनिक भास्कर हिंदी अब दैनिक जागरण से 6.87 लाख प्रतियों के साथ 25 प्रतिशत से भी आगे है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
एबीसी आंकड़ों के अनुसार दैनिक भास्कर समूह की सत्यापित प्रतियों की संख्या 43,66,174 हो गई है, जो हिंदी दैनिक भास्कर और गुजराती दिव्य भास्कर एवं सौराष्ट्र समाचार को मिलाकर है। इसमें फिलहाल मराठी अखबार दिव्य मराठी, बिजनेस भास्कर और झारखंड से प्रकाशित हिंदी दैनिक भास्कर के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

29,97,675 प्रतियों के साथ दूसरे नंबर पर अंग्रेजी दैनिक टाइम्‍स ऑफ इंडिया है। 27,64,209 प्रतियों के साथ दैनिक जागरण नम्‍बर तीन, 21,49,012 के साथ मलयाला मनोरमा चौथे, 19,53,957 के साथ हिंदुस्‍तान पांचवें, 17,67,143 के साथ इनाडु छठवें, 16,98,402 के साथ अमर उजाला सातवें, 16,90,608 के साथ दैनिक थांती आठवें, 16,29,375 के साथ राजस्‍थान पत्रिका नौंवे तथा 14,48,463 प्रतियों के साथ लोकमत दसवें स्‍थान पर है। टॉप टेन में हिंदी अखबारों का जलवा कायम है। इस लिस्‍ट में हिंदी के पांच हिंदी के अखबार हैं। एक अंग्रेजी, एक तमिल, एक तेलगू, एक मलयालयम तथा एक मराठी का अखबार शामिल है।
Bhaskar

[adrotate banner="2"]