महिला ने जन्मे 9 बच्चे, सभी की मौत

0
80

pregnent ladyरीवा/सतना। मध्यप्रदेश के सतना के रन्नैही गांव निवासी एक महिला ने रीवा के संजय गांधी अस्पताल में नौ बच्चों को जन्म दिया। हालांकि, प्री मेच्योर डिलीवरी होने के कारण सभी की मौत हो गई। अपने तरह का पहला मामला होने के कारण स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक अंजू कुशवाहा पति संतोष कुशवाहा (कृषक) निवासी रन्नैही थाना कोठी जिला सतना को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रविवार रात करीब 11 बजे भर्ती कराया था। देर रात करीब 12.31 बजे महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया। इनमें सात बच्चे और दो बच्चियां थीं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
प्री मेच्योर डिलीवरी होने के कारण सभी की मौत हो गई। बताया गया है कि पहले महिला को जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

महिला की स्थिति ठीक बताई गई है। अस्पताल के सीएमओ डॉ. एसके पाठक ने बताया कि डिलीवरी नार्मल है। समय से दो माह पूर्व प्रसव होने के कारण केस बिगड़ गया है। प्रसूता की हालत ठीक है।

[adrotate banner="2"]