लखनऊ डायोसिस के पूर्व बिशप मोरिस दान गिरफ्तार

0
120

moris danलखनऊ। लखनऊ डायोसिस के पूर्व बिशप मोरिस एडगर दान को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ इलाहाबाद के सिविल लाइंस थाने में 3.84 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है।

[adrotate banner="3"]

दान को पिछले दिनों चर्च ऑफ नार्थ इंडिया ने वित्तीय अनियमितताओं, धोखाधड़ी व जालसाजी करने के आरोप में बिशप पद से हटा दिया था। दान के खिलाफ इलाहाबाद के कर्नलगंज व सिविल लाइंस थानों के साथ झासी व कई अन्य जिलों में भी मामले दर्ज हैं। सिविललाइंस में डेनियल सुभाष ने मामला दर्ज कराया था। इसमें एक्सिस बैंक से 3.84 करोड़ रुपये फर्जी भुगतान के नाम पर निकालने का आरोप है। इलाहाबाद पुलिस ने दान को जिला न्यायालय में पेश कर दिया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]