जाकिर हुसैन ट्रस्ट से गरीबों को बंटवाये कंबल

0
142

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : विकासखण्ड कमालगंज क्षेत्र के ग्राम शेखपुर में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने जाकिर हुसैन ट्रस्ट की तरफ से कंबल वितरित करवाये।kambal vitran

[adrotate banner="3"]

इस दौरान गरीबों व असहायों को कंबल लेने के लिए रविवार को सुबह से ही शेखपुर में भारी भीड़ एकत्र हो गयी थी। प्रधानाध्यापक इशरार अहमद की देखरेख में किये गये कंबल वितरण में गरीबों ने कंबल पाकर ढेर सारी दुआयें दीं। कंबल वितरण के लिए प्रधानों द्वारा गरीबों का चयन किया गया। जिसके बाद ही कंबल वितरण कराया गया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कमालगंज क्षेत्र में भोजपुर में 125, अमानाबाद में 90, गौसपुर में 110, जीरागौर में 110, देवराजपुर में 25, निनौरा श्रंखलापुर में 100, सिंगुरापुर मे 20, उगरापुर में 45 कंबल वितरित किये गये। प्रतिनिधि उजैर खां ने बताया कि पूरे जनपद में बांटने के लिए जाकिर हुसैन ट्रस्ट की तरफ से 25000 कंबल वितरित किये जाने हैं।

[adrotate banner="2"]