शवदाहगृह निर्माण के लिए एमएलसी भी देंगे 25 लाख

0
184

FARRUKHABAD : उत्तर प्रदेश सर्वोदय मण्डल के पदाधिकारियों ने विद्युत शवदाहगृह निर्माण हेतु एमएलसी मनोज अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें आर्थिक सहायता हेतु ज्ञापन सौंपा।Manoj agrawalशवदाहगृह निर्माण के लिए एमएलसी ने भी 25 लाख देने की घोषणा की.

[adrotate banner="3"]

सर्वोदय मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपालबाबू पुरवार साथियों सहित दोपहर बाद एमएलसी मनोज अग्रवाल के लोहाई रोड स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे घटियाघाट पर शवदाहगृह बनवाने हेतु 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बताते चलें कि इससे पूर्व भी सदर विधायक विजय सिंह भी अपनी निधि से शवदाहगृह के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा कर चुके हैं। एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बताया कि विद्युत शवदाहगृह बनाने के लिए वह भी अपनी निधि से 25 लाख रुपये उपलब्ध करायेंगे। साथ ही साथ निर्माण में अपने स्तर पर सहयोग भी करेंगे। इस दौरान संगठन के महामंत्री लक्ष्मण सिंह के अलावा हरिश्चन्द्र पाठक, दिवाकरनंद दुबे, चन्द्रपाल वर्मा, गौरव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]