निरीक्षण के नाम पर आये सचिव तहसील से चाय नाश्ता कर लौटे

0
115

FARRUKHABAD : पीडब्लूडी सचिव संजीव कुमार तहसील फर्रुखाबाद पहुचे, जहां वह बमुश्किल 10 मिनट तक तहसील दिवस में शामिल हुए और उच्चाधिकारियों के साथ क्षेत्र में निरीक्षण के लिए लौट गये।sachiv sanjeev kumar dm pawan kumar

[adrotate banner="3"]

बीते कई दिनों से पीडब्लूडी सचिव संजीव कुमार के आने की चर्चायें तेज थीं। मंगलवार को सचिव संजीव कुमार लाव लश्कर के साथ तहसील फर्रुखाबाद सदर पहुंचे। तहसील दिवस में पहले से ही जिलाधिकारी पवन कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया, मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश कुमार, एसडीएम सदर राकेश पटेल व तहसीलदार सदर राजेन्द्र चौधरी मौजूद थे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

सचिव सीधे तहसील दिवस में पहुचे और जिलाधिकारी पवन कुमार से गुफ्तगू की। बमुस्किल 10 मिनट रुकने के बाद सचिव वापस क्षेत्र में निरीक्षण के लिए लौट गये। किसी भी फरियादी की फरियाद सचिव ने नहीं सुनी। पहले से ही चौकन्ने अधिकारियों के सिपेह सहलार फरियादियों पर निगाह लगाये रहे। कइयों को तो डीएम व सचिव तक पहुंचने ही नहीं दिया गया।

[adrotate banner="2"]