दुर्घटना में घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत

0
105

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर निवासी कक्षा 10 की छात्रा दुर्घटना में घायल होने के बाद दूसरे दिन उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

बीते दिन चंदनपुर निवासी छात्रा पूजा पुत्री कौशलेन्द्र साइकिल द्वारा आरपी इंटर कालेज कमालगंज में पढ़ने जा रही थी। कमालगंज की ओर से गुरसहायगंज की ओर जा रही कार संख्या डीएल 13सी 3620 माइक्रा ने भटपुरा गुमटी के पास  साइकिल में टक्कर मार दी थी। जिससे गंभीर रूप से घायल अवस्था में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जहां से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन लोहिया अस्पताल में हड़ताल की बजह से इलाज नहीं हो पाया। छात्रा को मिशन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। परिजनों ने कानपुर न ले जाकर शहर के ही एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे छात्रा की मौत हो गयी। चाचा अतुल कुमार ने कमालगंज थाने में अज्ञात चालक व कार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।

[adrotate banner="2"]