11वें दिन भी राज्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कार्यालयों में बैठने को तरसे अधिकारी

0
94

FARRUKHABAD : बीते 12 नवम्बर से राज्य कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते जनता को अब बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर दराज से आने वाले जरूरतमंद अधिकारियों के कार्यालयों में ताला पड़ा देख मायूस लौट जाते हैं। वहीं राज्य कर्मचारियों द्वारा कार्यालयों में ताले डाल देने से अधिकारी भी कार्यालयों में बैठने को तरस रहे हैं, या यूं कहें कि कार्यालय में बैठ ही नहीं रहे हैं।rajya karmchari

[adrotate banner="3"]

राज्य कर्मचारियों की हड़ताल को 11 दिन बीत चुके हैं। शुक्रवार को राज्य कर्मचारियों ने विकास भवन में इकट्ठे होकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस की शक्ल में सभी डीएम कार्यालय के सामने पहुंचे। जहां पर जमकर नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई भाषणबाजी में राज्यकर्मचारियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगीं तब तक हड़ताल जारी है रहेगी। प्रांतीय नेताओं से मुख्यमंत्री खुद वार्ता नहीं करते हैं तब तक हम हड़ताल जारी रखेंगे और अपने हक के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
कर्मचारियों का कहना है कि चाहे उत्तर प्रदेश हो चाहे अन्य राज्य हो। जब कार्य समान है तो वेतन या महंगाई भत्ता भी समान होना चाहिए। जिसके साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। सभी राज्यों के निवासियों एवं कर्मचारियों को समान अधिकार प्राप्त हैं।
इस दौरान राकेश सारस्वत, अखिलेश अग्निहोत्री, मयंक कुमार, मनोज कटियार, सौरभ दुबे, अनुराग, अश्वनी पाठक, अटल शुक्ला, देवेन्द्र कटियार, कृपा शंकर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]