नवविवाहिता को दहेज लोभियों ने मारकर बाग में फांसी पर लटकाया

0
200

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सदरियापुर निवासी देशराज पुत्र चेतराम की पत्नी सुनीता की फांसी लगने से मौत हो गयी। महिला के पिता ने दामाद व उसके अन्य परिजनों पर हत्या करके शव बाग में लटकाने का आरोप लगाया है।vivahita

[adrotate banner="3"]

सदरियापुर निवासी देशराज पुत्र चेतराम का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व थाना शमसाबाद के मोहल्ला मीरा दरबाजा निवासी देवीदयाल पुत्र नारायन की पुत्री सुनीता देवी के साथ हुआ था। मृतिका सुनीता देवी के पिता देवी दयाल का आरोप है कि शादी के बाद से ही पुत्री के ससुराली उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे और आये दिन लड़ाई झगड़े करने लगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]police

गुरुवार को साढ़े छः बजे पुत्री के जेठ भारत सिंह ने फोन पर सूचना दी कि तुम्हारी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मायके वाले सदरियापुर पहुंचे तो पता चला कि सुनीता देवी की हत्या कर गांव से आधा किलोमीटर दूर लटका दिया गया। जिसके बाद थाने में सूचना दी।deshraj
क्षेत्राधिकारी अमृतपुर विजय बहादुर, थानाध्यक्ष दिलेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।

[adrotate banner="2"]