कांग्रसियो ने गोष्ठी कर मनाया पंडित नेहरू का जन्म दिवस

0
110

FARRUKHABAD : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जबाहर लाल नेहरू की 125 वीं जयंती पर कांग्रेसियो ने महाबीर गंज तिराहा स्थित मंदिर मे गोष्ठी करके उन्हे याद किया। गोष्ठी  की अध्यक्षता अनिल तिवारी ने की।congress

[adrotate banner="3"]

सभी कांग्रसियो ने पंडित नेहरू को प्रशासनिक दक्षता मे माहिर महापुरूष करार दिया। कांग्रेस महामंत्री डा0 दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि नेहरू जी के दिल में बच्चों के लिए अपार स्नेह था। महामंत्री राकेश सागर ने कहा कि पण्डित नेहरू धर्म निरपेक्षता के प्रति समर्पित थे। उपाध्यक्ष जानकी शुक्ला ने कहा कि पण्डित जी की प्रशासनिक दक्षता के आज भी देशवासी कायल हैं। उपाध्यक्ष मनेश शर्मा ने कहा कि पण्डित जी की विदेश नीति की बजह से विश्व के देशों ने भारत को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शहर अध्यक्ष मालती कटियार ने कहा कि नेहरू जी सिर्फ भारत के ही नहीं वरन पूरे विश्व के बच्चों को प्यार करते थे। शहर प्रवक्ता शिवाजी तिवारी ने कहा कि नेहरू जी के बच्चों के प्रति समर्पण की बजह से उनकी जन्मतिथि बाल दिवस के रूप में मनायी जाती है। गोष्ठी का संचालन जीतू मिश्रा ने किया।

इस अबसर पर मनेश शर्मा, शिवाशीष तिवारी, रामसरन सक्सेना, बसीम जमा खां, कार्तिकेय तिवारी, अखिलेश तिवारी, जानकी मिश्रा, विनोद गुप्ता, विक्की सारस्वत, युवा कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी शुभम तिवारी सहित दर्जनो कांग्रेसी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]