अब मीडिया से बदसुलूकी पर उतरे आजम

0
101

Azam Khan2अपनी तुनकमिजाजी और विवादों के कारण चर्चाओं में रहने वाले नगरीय विकास मंत्री आजम खां अब मीडिया से बदसुलूकी से भी बाज नहीं आ रहे। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश भर के निकाय अध्यक्षों के सम्मेलन में मीडियाकर्मियों को बाहर करवा दिया।

[adrotate banner="3"]

हालांकि, बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और मीडियाकर्मियों को सम्मान के साथ अंदर आने की अनुमति दे दी गई। अखिलेश सरकार में पहली बार प्रदेश भर के निकाय अध्यक्ष एक साथ जुटे हैं। सम्मेलन के आयोजकों की ओर से मीडिया को बाकायदा लिखित में न्यौता दिया गया था।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
लेकिन, सुबह जब आजम खां सम्मेलन में पहुंचे तो उन्होंने हुकुम दिया कि सम्मेलन से खबरनवीसों को बाहर कर दिया जाए। आजम का कहना था कि वे तो इतने बुरे हैं कि उनकी हर बात खबर हो जाती है, लिहाजा यह ठीक रहेगा कि मीडिया से दूर ही रहा जाए।

इस पर कार्यक्रम कवर करने गए मीडियाकर्मी बाहर आ गए। थोड़ी देर बाद आजम को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने मीडियाकर्मियों को अंदर आने की मंजूरी दे दी।

[adrotate banner="2"]