थाने के निकट बाइक सवार युवक को गोली मारी, दो हिरासत में

0
114

FARRUKHABAD : बहनोई के घर आये युवक को उस समय चार अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। जब वह सब्जी लेने के लिए घर से निकला था और बाजार में अपनी बाइक को ठीक करा रहा था। गोली युवक के जांघ में लगी। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस भेज दिया।goli kand

[adrotate banner="3"]

घटना पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के कस्बा अल्लाहगंज की है। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम फकरपुर निवासी 30 वर्षीय सुखदेव उर्फ सोनू तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी अल्लाहगंज के कस्बा बगिया निवासी अपने बहनोई घनश्याम शुक्ला के घर गया था। बुधवार की शाम सुखदेव बाइक से सब्जी इत्यादि लेने के लिए अल्लाहगंज थाने के निकट पहुंचा। उसी दौरान थाने के पास स्थित वियर की दुकान पर बैठे चार लोगों ने बाइक सवार सुखदेव को गोली मार दी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

थाने के निकट चली गोली से अफरातफरी मच गयी। गोली सुखदेव के जांघ में लगी। जिससे वह छटपटा कर गिर गया। पुलिस ने मौके से दो शराब सेल्समैनों को पकड़ा है। अंग्रेजी शराब का दुकानदार मौके से फरार हो गया। घायल को पुलिस ने लोहिया अस्पताल उपचार हेतु भिजवाया। जहां से उपचार के बाद डाक्टरों ने शाहजहांपुर के लिए रिफर कर दिया।

थानाध्यक्ष अल्लाहगंज अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गये सेल्समैनों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]