डाक्टर की तरह ही इंसान को होती है न्याय की आवश्यकता: अपर जिला जज

FARRUKHABAD : अपर जिला जज देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा अधिकरण की गोष्ठी कचहरी परिसर में की गयी।  गोष्ठी में विधिक सेवा अधिकरण से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।JUDGE FARRUKHABAD

गोष्ठी में अपर जिला जज ने कहा कि 19 नवम्बर 1997 में विधिक सेवा अधिकरण की स्थापना की गयी थी। उन्होंने कहा कि न्याय लेना हर किसी का धर्म है। चाहे अमीर हो या गरीब हो, न्याय हर किसी को मिलना चाहिए। न्याय का रूप ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी को 20 हजार रुपये दिये और मकान कब्जा कर लिया। न्याय, न्याय के हिसाब से मिलना चाहिए। जैसे इंसान को डाक्टर की आवश्यकता होती है उसी प्रकार इंसान को न्याय की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि सभी को चाहिए कि न्याय के लिए निर्भीक होकर कार्यवाही की जानी चाहिए।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान अपर जिला जज राधेश्याम, चन्द्रशेखर वर्मा, कृष्ण कुमार पाण्डेय, श्यामवीर सिंह, एम पी चौधरी, प्रवीन कुमार मौजूद रहे।