अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल

0
106

SHAMSABAD (FARRUKHABAD) : थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रजलामई के निकट एक बस की टक्कर से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कायमगंज से वापस आते समय एक वृद्व की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गयी।MRATAK ACIDENT

[adrotate banner="3"]

सूचना के अनुसार 17 वर्षीय रहमान पुत्र रफीक व उसका साथी राजिश शेर पुत्र बदन शेर निवासी रजलामई थाना शमसाबाद दिल्ली में नौकरी करते हैं। दीपावली की छुट्टी पर घर आये हुए थे। शनिवार को सुबह पांच बजे दिल्ली जाने के लिए दोनो रजलामई गांव से अपने घर से निकले थे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

दोनो बस के इंतजार में मुख्य मार्ग पर खड़े हो गये। इसी दौरान अनियंत्रित बस ने दोनो को टक्कर मार दी। जिससे रहमान की मौके पर ही मौत हो गयी। राशिद को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर की मौत की सूचना पर रजलामई के ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष शमसाबाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन भीड़ पर काबू नहीं पा सके। भीड़ के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हो गयी।

जिसके बाद घटना की सूचना क्षेत्राधिकारी व एसडीएम को दी गयी। क्षेत्राधिकारी कायमगंज व एसडीएम कायमगंज ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया व शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

वहीं एक दूसरी घटना में फैजबाग किसान सेवा केन्द्र के कर्मचारी बृजमोहन पुत्र खुशीराम की कायमगंज से लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गयी। बृजमोहन सुबह ही कायमगंज किसी कार्य से गये हुए थे। जो वापस आ रहे थे तभी खुड़ना खार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौत की सूचना उनके मूल निवास नवादा पहाड़पुर परिजनों को दी गयी। बृजमोहन फैजबाग किसान सेवा केन्द्र पर बीते 10 वर्षों से कार्य कर रहे थे। बृजमोहन के एक भाई की इससे पहले फैजबाग में ही एक होटल पर काम करने के दौरान सांप के काट लेने से मौत हो गयी थी।

[adrotate banner="2"]