बिहार से खरीदकर लायी गयी महिला की ससुराल में जलकर मौत

0
153

FARRUKHABAD : संदिग्ध परिस्थितियों में अण्डा विक्रेता की विवाहिता पत्नी की आग से जलने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।kuldeep1

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के श्यामनगर आलू मण्डी रोड निवासी कुलदीप की पत्नी 22 वर्षीय मुन्नीदेवी को जली अवस्था में उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक मुन्नीदेवी के पति कुलदीप ने बताया कि उसे 6 माह पूर्व उसने बिहार प्रदेश के पटना स्टेशन के निकट से 25 हजार रुपये में खरीदा था। उसके बाद उससे विवाह कर लिया। कुलदीप आईटीआई चौराहे पर अण्डा लगाने का काम करता है। पति से झगड़ा होने के बाद विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]