दो बीघा जमीन के लिए ताई और उसके पुत्र का सिर फोड़ा

0
118

FARRUKHABAD : महज छोटी छोटी बातों पर खून के रिश्ते भी लोग भूल जाते हैं। अक्सर विवाद की तीन ही बजह होती हैं, जर, जोरू, जमीन। वहीं दो बीघा जमीन के चक्कर में विवाद इतना बढ़ा कि ताई और उसके पुत्र को पीट पीट कर लहू लुहान कर दिया। पुलिस ने मौके से एक को हिरासत में ले लिया है। घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।ghayal

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिर्रा बाग कादरीगेट निवासी मलखान कुशवाह की पत्नी विशुना देवी और पुत्र रिंकू को उसके देवर के लड़कों कृपाल, पप्पू और रामचेला ने पीट दिया। दरअसल विशुनादेवी के पास दो बीघा जमीन और मकान है। जिस पर आरोपी अपना कब्जा दिखाना चाहते हैं। पीड़ित विशुनादेवी ने बताया कि उसके देवर कृपाल, पप्पू और रामचेला उसे पीट रहे थे। बचाने के लिए विशुनादेवी का पुत्र रिंकू आ गया। जिस पर आरोपियों ने उसे भी पीट दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मारपीट में रिंकू और उसकी मां विशुनादेवी लहूलुहान हो गयीं। विशुनादेवी ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनो को लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा व कृपाल को मौके से हिरासत में ले लिया।

[adrotate banner="2"]