सपा कार्यकारिणी के लिए दो दिन में 50 आवेदन

0
77

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाये गये चन्द्रपाल सिंह यादव की घोषणा के बाद अब विभिन्न संगठनों के लिए कमेटी घोषित होनी है। जिसके लिए महज दो दिन में तकरीबन 50 आवेदन पार्टी कार्यालय पहुंचे।SAPA JILADHAKSH CHANDRA PAL YADAV

[adrotate banner="3"]

29 अक्टूबर से लेकर 3 नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ताओं से विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गये। जिसमें युवजन सभा, छात्र सभा, महिला सभा, अधिवक्ता सभा, जिला उपाध्यक्ष आदि पदों पर घोषणा होनी है। सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बुधवार को भी पार्टी कार्यालय पर बैठकर आवेदन जमा कराये। उन्होंने बताया कि दो दिनों में तकरीबन 50 आवेदन आये हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जिसमें से अभी तक सर्वाधिक आवेदन यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी के लिए किये गये है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कमेटी व अन्य संगठनों के पुराने और जुझारू कार्यकर्ताओं को जगह मिलेगी। कई उन कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है जो पूर्व में पदाधिकारी रहे। ऐसे में जुझारू और कर्तव्यवान कार्यकर्ताओं को कमेटी में पद मिलेगा। इस दौरान पुष्पेन्द्र यादव, रजत क्रांतिकारी आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]