चार साल से बोनस न मिलने से बीएसएनएल कर्मियों ने किया अनशन

0
102

FARRUKHABAD : भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारियों ने चार साल से बोनस न मिलने से परेशान होकर क्रमिक अनशन किया और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।BSNL KARMI

[adrotate banner="3"]

नेशनल फाउन्डेशन आफ टेलीकाम इम्पलाइज के जिला सचिव एस के अग्निहोत्री के नेतृत्व में बीएसएनएल कर्मियों ने फर्रुखाबाद कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़े होकर नारेबाजी की और क्रमिक अनशन किया। कर्मचारियों ने मांग की कि बीते चार वर्षों से उन्हें बोनस नहीं मिला है। जिससे कर्मचारी काफी परेशान हैं। संगठन के लोगों ने कहा कि अगर कार्यवाही शीघ्र न हुई तो आंदोलन की स्थिति बनेगी। इस दौरान संजीव कुमार, अशोक मिश्रा, जीत लाल, जौहरी लाल, राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]