FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना निवासी एडवोकेट दीपक द्विवेदी पुत्र श्रीकृष्ण द्विवेदी ने मदनापुर निवासी युवक के खिलाफ फोन पर मार डालने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। 
[adrotate banner="3"]
दीपक द्विवेदी द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि सोमवार को उनके मोबाइल नम्बर के 945505555 पर लगभग 8 बजकर 38 मिनट पर फोन आया। फोन पर गाली गलौज व मार डालने की धमकी दी गयी। काफी मना करने पर भी युवक लगातार मारने की धमकी देता रहा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
दीपक द्विवेदी ने बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति गंगापार क्षेत्र के ग्राम मदनापुर का निवासी है जिसका मोबाइल नम्बर 7309743601 है। पुलिस ने दीपक द्विवेदी की तहरीर पर युवक के खिलाफ धारा 504, 506 में एनसीआर दर्ज कर ली।
[adrotate banner="2"]


