नानी के घर कमरे में फांसी पर लटकी मिली छात्रा

0
99

FARRUKHABAD : मां की डांट से नाराज होकर नानी के घर आयी छात्रा की लाश कमरे के अंदर फांसी पर लटकी मिली। सूचना पर छात्रा की मां ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा।

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के क्षेत्र हैवतपुर गढ़िया ब्लाक नम्बर 30/480 निवासी शिवशंकर के घर 12 वर्षीय छात्रा की लाश कमरे में फांसी पर लटकी मिली तो कोहराम मच गया। देखने वालों की भीड़ लटक रही लाश को देखकर बहुत दुखी थी। आखिर खेलने कूदने की उम्र में 12 वर्षीय मासूम छात्रा अंजली ने मौत को गले लगाने का फैसला क्यों किया। यह फैसला खुद किया या इसके पीछे कोई और बजह रही।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जानकारी के मुताबिक काशीराम कालोनी में ही विजय गुप्ता का परिवार रहता है। विजय गुप्ता इन दिनों दिल्ली में टेंट का काम करते हैं। उनकी पत्नी राधा अपनी 12 वर्षीय पुत्री अंजली, काजल व एक चार माह के पुत्र के साथ रह रही थी। सोमवार को शाम अंजली का मां के साथ विवाद हो गया ऐसा कहा जा रहा है। मृतिका की छोटी बहन काजल ने बताया कि झगड़े के बाद अंजली नानी के घर चली गयी।

मंगलवार को शाम तकरीबन 3 बजे अंजली का शव घर के कमरे के अंदर पंखे के कुन्डे में लटका मिला। कुछ समय बाद मृतिका अंजली की नानी रेखा जब कमरे के अंदर गयी तो देखा कि अंजली का शव पंखे से लटका हुआ है। मामले की सूचना मृतिका की मां राधा को दी गयी। सूचना मिलने के बाद राधा भी अपने मायके पहुंची और पंखे पर लटक रही राधा को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। फिलहाल घटना के आधार पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

[adrotate banner="2"]