सीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खोला जाम

0
82

FARRUKHABAD : बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने आखिर नगर मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया। फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग जाम होने से काफी समय तक वाहन व एम्बुलेंसे फसी रहीं। एम्बुलेंसों को पुलिस ने कह सुन कर जाम से निकलवाया।jaam

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला अम्बेडकर नगर भोलेपुर पश्चिम की बिजली बीते कई दिनों से खराब है। नागरिकों का कहना है कि बीते तीन दिन पूर्व ट्रांसफार्मर रखा गया था जो पुनः फुक गया। जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। आक्रोषित नागरिकों ने भीमसेन मार्केट के निकट फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम लगने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लम्बी लाइनें लग गयी। मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ मौके पर पहुंचे और नागरिकों को शीघ्र बिजली दुरुस्त कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।

[adrotate banner="2"]