डीएम ने ली सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मीटिंग, 31 तक मतदाता सूची पूर्ण करने के निर्देश

0
101

FARRUKHABAD : जिलाधिकारी पवन कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में चारो विधानसभा के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सीएम ने हर हाल में 31 अक्टूबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।dm pawan kumar

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

डीएम ने निर्देशित किया कि सभी बीएलओ के कार्यों को 31 अक्टूबर तक पूर्ण करा लें। जो भी युवा 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं उनके वोट बनाकर 31 अक्टूबर तक सूचित करें। मतदाता सूचियों में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाये इसके लिए बीएलओ के कार्यों का लगातार निरीक्षण करते रहें। कोई भी 18 साल पूर्ण कर चुका व्यक्ति मतदाता सूची से छूटने न पाये।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रीराम सचान, एसडीएम सदर राकेश पटेल व सभी तहसीलदार मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]