संविदा एम्बुलेंस चालकों ने की मानदेय दिलाने की मांग

0
83

FARRUKHABAD : जनपद में 25 मार्च 2013 में संविदा एम्बुलेंस चालकों की नियुक्ति की गयी थी। तब से अभी तक इन एम्बुलेंस चालकों को मानदेय नहीं दिया गया है। मानदेय की मांग को लेकर एम्बुलेंस चालकों ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ को ज्ञापन सौंपा।cm prabhunath1

[adrotate banner="3"]

सौंपे गये ज्ञापन में संविदा एम्बुलेंस चालकों ने कहा है कि मुख्य चिकित्साधिकारी ने उनकी नियुक्ति एम्बुलेंस संविदा चालक के तौर पर 25 मार्च 2013 को की थी। लेकिन मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभी तक मानदेय नहीं दिया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

दीपावली का त्यौहार इसी सप्ताह है। जबकि संविदा एम्बुलेंस चालक भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। एम्बुलेंस चालकों ने मांग की कि उन्हें दीपावली से पूर्व मानदेय का भुगतान कराया जाये।

इस दौरान अतुल प्रसाद, शिवशरन सिंह, अनुज कुमार, संदीप कुमार, अनुराग बाबू, पवन कुमार, सतीशचन्द्र, अजय, मनमोहन, नवीन यादव, सुनील कुमार, बनवारीलाल, अरविंद यादव, प्रदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]