सर्वोदय मण्डल ने की आवारा पशुओं को शहर से बाहर निकालने की मांग

0
96

FARRUKHABAD : शहर में आवारा पशुओं के रोड पर घूमने से आये दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इसी को लेकर सर्वोदय मण्डल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी पवन कुमार को ज्ञापन सौंपकर आवारा पशुओं को शहर से बाहर निकालने की मांग की।cm prabhunath

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

सर्वोदय मण्डल कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर में आवारा सांड़ व पालतू जानवर घूम रहे हैं। जिनसे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा लोग पालतू जानवरों को भी सड़क पर छोड़ देते हैं। लोग पालतू जानवरों को सड़कों पर बांध कर अतिक्रमण कर रहे हैं। इन्हें सड़कों पर बांधने से रोका जाये। आवारा सांड़ों को शहर से बाहर भगाया जाये।

इस दौरान गोपालबाबू पुरवार, लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार, श्रवण शुक्ला, गौरव गुप्ता, चन्द्रपाल वर्मा, हरिश्चन्द्र जाटव, महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, दिवाकरनंद दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]