हत्यारोपी पति की प्रेमिका की गिरफ्तारी को अनशन जारी

0
119

FARRUKHABAD : नवाबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम कक्योली की पूर्व प्रधान ममता के परिजनों ने बुधवार को हत्यारोपी पति की प्रेमिका की गिरफ्तारी को लेकर कलेक्ट्रेट में अनशन प्रारंभ कर दिया था। गुरुवार को दुसरे दिन भी अनशन जारी रहा. थाना पुलिस पर मनमानी के आरोप लगाते हुए प्रकरण की जांच किसी अन्य थाने से कराने की मांग भी परिजन कर रहे है।anshan

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
विगत 8 सितंबर को पूर्व प्रधान ममता की हत्या कर दी गयी थी। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी शिक्षक पति अनिल सागर को जेल भेज चुकी है। मुकदमे में नामजद, अनिल की सह कर्मी व उसकी कथित प्रेमिका की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को पूर्व प्रधान के परिजनों ने कलेक्ट्रेट में बेमियादी अनशन प्रारंभ कर दिया। ममता के भाई मयंक गौतम निवासी नाला सिम्तशुमाल ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष नवाबगंज शुरू से ही हत्यारोपियों के प्रभाव में हैं।so nawabganj

अनिल की प्रेमिका हत्या की साजिश में पूरी तरह से शामिल है। उसकी गिरफ्तारी आज तक नहीं की गयी है। वादी की निशानदेही के बावजूद साक्ष्यों को संकलित नहीं किया गया। मयंक ने प्रकरण की विवेचना किसी अन्य थाने से कराने की भी मांग की है।

[adrotate banner="2"]