अखण्ड ज्योति देवी जागरण में डीएम, एस पी ने की आरती

0
167

FARRUKHABAD : घटियाघाट स्थित आश्रम पर मेला संचालक संदीप दीक्षित उर्फ बबलू द्वारा करवाये गये अखण्ड ज्योति देवी जागरण में जिलाधिकारी पवन कुमार व पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने पहुंचकर आरती में भाग लिया।DM - SP

[adrotate banner="3"]

बीते एक माह से चल रही देवी जागरण की तैयारियों के बाद बुधवार शाम धूमधाम से मां दुर्गा की भव्य आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार व पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने मां की आरती उतारी। मनोज कुमार आर्केस्ट्रा एवं देवी जागरण पार्टी व कासगंज से आये हुए कलाकारों ने रात भर मां दुर्गा के जयकारों के साथ भक्ति गीत प्रस्तुत किये।SANDEEP DIXIT

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

DM SP - SANDEEP DIXIT

श्रोता भक्ति भावना में लीन दिखायी दिये। देवी जागरण का घटियाघाट के लोगों के अलावा शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने पहुंचकर आनंद लिया। हजारों की भीड़ अखण्ड ज्योति देवी जागरण में भाग लेने के लिए पहुंची और अपने को मां के दर्शनों के साथ धन्य किया।SWAROOPWOMEN IN DEVI JAGRAN

[adrotate banner="2"]