मछली बनाते समय विवाहिता झुलसी

0
108

FARRUKHABAD : बीती रात घर में लजीज मछpappyलियां बनाने के चक्कर में विवाहिता बुरी तरह झुलस गयी। गंभीर अवस्था में देर रात उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

घटना अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फकरपुर की है। जहां मजदूर उदयपाल की 24 वर्षीय पत्नी पप्पी घर के अंदर चूल्हे पर मछली बना रही थी। घायल पप्पी ने बताया कि कढ़ाई में तेल डालने के बाद जैसे ही मसाला डाला तो कढ़ाई अत्यधिक गर्म होने के कारण तेल में आग लग गयी। जिससे साड़ी के पल्लू के द्वारा कढ़ाई को उतारने का प्रयास किया तो आग की लपटें साड़ी में लग गयीं। जिससे झोपड़ी में भी आग लग गयी और विवाहिता भी झुलस गयी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

लेकिन अस्पताल में आये मायके पक्ष के कुछ लोगों ने पप्पी के पति के साथ विवाद होने की बात भी कही। फिलहाल अस्पताल में विवाहिता का उपचार किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]