मोबाइल टावर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

0
110

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम महमदगंज परमनगर में एक टावरकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। युवक के परिजनों को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी है। युवक के अवैध प्रेम सम्बन्धो की भी चर्चा तेज है. अरविन्द पूर्व प्रधान के घर में किरायेदार भी रहा है.murder

[adrotate banner="3"]

अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परतापुर निवासी 26 वर्षीय युवक अरविंद यादव पुत्र खुशीराम यादव 2008 से कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महमदगंज परमनगर में लगे एयरटेल मोबाइल टावर पर काम करता था। टावर पर काम करने के दौरान ही उसकी महमदगंज परम नगर के कुछ ग्रामीणों से दोस्ताना हो गया और अरविंद यादव वहां आने जाने लगा। अरविन्द पूर्व प्रधान रामविलास के पुत्र के मकान में रहता था.

बीते दिन अरविंद यादव महमदगंज परमनगर आया हुआ था। रात तकरीबन साढ़े १० बजे अरविंद पूर्व प्रधान के घर से निकल कर आया था. उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर ग्रामीणों को लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने मौके पर देखा तो परतापुर निवासी अरविंद का शव देखकर उसके परिजनों को सूचना दी गयी। कमालगंज थाना पुलिस को भी ग्रामीणों द्वारा रात में ही सूचना दी गयी। ग्रामीणों ने बताया सूचना मिलने के बाद भी प्रातः पुलिस मौके पर अ\पहुंची और अरविंद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

फिलहाल अरविंद की हत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। युवक के परिजनों के आने के बाद ही हत्या के सुराग खंगाले जा सकते हैं। ग्रामीणों के अनुसार युवक अरविंद बीते दो तीन माह से टावर पर नौकरी भी नहीं कर रहा था फिर भी गांव में आता जाता रहता था। बीते दिन महमदगंज निवासी रामविलास के घर पर अरविंद आया हुआ था।

थानाध्यक्ष दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई योगेन्द्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के पीछे प्रेम सम्बंधों की जांच भी की जायेगी।

[adrotate banner="2"]