फर्रुखाबाद: जनपद के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बीटीसी उत्तीर्ण 100 शिक्षकों की भर्ती के लिये 17 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन भरे जायेंगे।
अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 100 पदों के लिये आवेदन मांगे गये हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शासनादेश प्राप्त हो गया है। 21 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। गत वर्ष 100 रिक्तियों के सापेक्ष 67 पद ही भर पाये थे। 33 पदों के लिये अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुए थे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]


