BRAKING NEWS : हैन्डपम्प पर पानी भरने के विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या

0
207

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में हैन्ड पम्प पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े केKULDEEP बाद दोनो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक किशोर के पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कमालगंज लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

[adrotate banner="3"]

जगन्नाथपुर गांव निवासी रामसेवक व सुग्रीव पुत्र बालिस्टर के बीच गांव में लगे हैन्डपम्प पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में लातघूसे व लाठी डंडे चले. झगड़ा बढ़ता ही चला गया और दोनो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में रामसेवक के 14 वर्षीय पुत्र कुलदीप के पेट में गोली लग गयी। KULDEEP1गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

घायल कुलदीप को कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र पर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कमालगंज पुलिस को दी गयी। कुलदीप की मौत की खबर लगते ही दूसरे पक्ष के सुग्रीव पुत्र वालिस्टर व उसके परिजन अपने अपने घरों से फरार हो गये।so

[adrotate banner="2"]