विजय दशमी पर नीलकण्ठ को आजाद कर आर आर सी में हुआ शस्त्र पूजन

0
150

FARRUKHABAD : विजय दशहरा पर अच्छाई की बुराई पर जीत का पर्व धूमधाम से राजपूत रेजीमेंट सेन्टर में मनाया गया। सेन्टर के डिप्टी कमांडेंट राजेश पाणिकर ने आसमान में नीलकण्ठ को आजाद कर शस्त्र पूजन कराया।karnal panikar

[adrotate banner="3"]

जिसके बाद राजपूत रेजीमेंट के निशान की भी पूजा अर्चना की गयी। सैनिकों के अधिकारियों ने घोड़ों व शस्त्रों का पूजन कर देश पर मर मिटने का संकल्प लिया। सेना के जवानों ने आसमान में कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर खुशियां मनायीं। सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम को धर्मगुरू परमानंद नागेन्द्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया।

इस दौरान मेजर विजय भदौरिया, मेजर बाबर सलीम, मेजर रविन्द्र यादव, कर्नल मृदुल मिततल आदि सैन्य अधिकारियों के अलावा सेना के जवान मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]