जल्द ही मंत्री नरेन्द्र सिंह भी करेंगे रामेश्वर यादव का चुनाव प्रचार: प्राविधिक शिक्षा मंत्री

0
126

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी की सरकार में प्राविधिक मंत्री एवं जनपद चुनाव प्रभारी आलोक शाक्य ने पीडब्लूडी गेस्टहाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जनपद में सपा के प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव का प्रचार प्रसार जल्द ही मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव भी करते नजर आयेंगे।mantri alok shakya - nagendra shakya

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि यदि मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव किसी बात से रामेश्वर सिंह यादव या पार्टी से रूठे हैं तो उन्हें मनाया जायेगा। उन्हें रामेश्वर सिंह यादव के साथ मिलकर चलना होगा। जल्द ही मंत्री नरेन्द्र सिंह रामेश्वर सिंह यादव का प्रचार प्रसार भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन कर संगठन को मजबूत किया जायेगा। जो भी पदाधिकारी निष्क्रिय पाये जायेंगे उन पर कार्यवाही की जायेगी। पत्रकारों द्वारा पार्टी बदलने वाले नेताओं के बारे में पूछे जाने पर श्री शाक्य ने कहा कि पार्टी में आना जाना तो लगा ही रहता है। किसी को न कभी किसी ने रोक पाया है और न रोका जा सकता है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वहीं उन्होंने जनपद के पालीटेक्निक में शिक्षकों की कमी के बारे में कहा कि अगले दो माह में हमारी सरकार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। जिसके बाद जनपद के भी पालीटेक्निक कालेज में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी।

[adrotate banner="2"]