फर्रुखाबाद नगर में मोबाइल टावर के गार्ड की हत्या

0
103

फर्रुखाबाद: टाटा डोकोमो के टावर के गार्ड को बीती रात डीजल से जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया| टावर की बैटरी आदि सामान भी गायब हुआ है| शव टावर के पास ही औंधे मुह पड़ा मिला| सूचना पर पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुचे और घटना के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए| पुलिस ने गार्ड के एक मित्र को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है| पुलिस हत्या के पीछे अवैध सम्बन्ध और चोरी के उद्देश्य को मान तफ्शीश में जुट गयी है|
Murder
नगर कोतवाली क्षेत्र के कछियाना मोहल्ले के पीछे खटकपूरा सिद्दीकी निवासी तकी मुह्हमद का खेत है| एक माह पूर्व तकी मुह्हम्मद के खेत पर टाटा डोकोमो का टावर लगाया गया| टावर लखीमपुर खीरी के मितौली मनमापुर निवासी अनीस पुत्र जनीस अहमद की निगरानी में है| अनीस के पास मोहम्दाबाद क्षेत्र के सात टावरो के टेक्नीशियन का काम है| अनीस ने ही अपने रिश्तेदार इकरार पुत्र मो इवरार निवासी लखीमपुर मदारपुर को बीते ९ सितम्बर से टावर की चौकीदारी करने की नौकरी दिलवा दी थी|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
अनीस मोहम्दाबाद कोतवाली के पास किराये के मकान में रहकर टावरो की तकनीकी देखरेख का काम करता है| फोन द्वारा ही अक्सर टावरो के गार्डो से बातचीत करता था| अनीस ने बताया कि बीती रात तकरीवन 10 बजे उसकी इकरार से फोन पर बात हुई| उसने सब कुछ ठीक ठाक होने की पुष्ठी की थी| प्रात: करीब ६ बजे खेत के मालिक तकी मुहम्मद के बटाईदार जगदीश पंडित निवासी कछियाना ने इकरार का जला हुआ शव खेत में देखा और यह जानकारी तकी मुहम्मद को दी| इसके बाद खेत मालिक परिजनों के साथ घटनास्थल पर पंहुचा और पुलिस को सूचित किया गया| इकरार की लाश औंधे मुह टावर के पास ही खेत में अधजली पड़ी थी| उसे डीजल डाल कर जलाया गया प्रतीत होता है| इकरार को जलाते समय हत्यारों ने प्लास्टिक की कट्टी भी उसी की पीठ पर जला दी| आरोपी जरनेटर के पास लगी बैटरी भी खोल ले गए| जरनेटर का डीजल भी गायब मिला|
Murder1
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुचे| मृतक इकरार के दोस्त जबर सिंह उर्फ़ नन्हे को हिरासत में लेने के निर्देश पुलिस ने दिए| जबर सिंह उर्फ़ नन्हे पल पुत्र दयाराम पाल बीते एक वर्ष से घटनास्थल के पास स्थित नकी की बगिया की रखवाली करता था| जो बाग़ में बनी कोठरी में अपनी पत्नी गुढ़िया के साथ रह रहा था| जबर सिंह व् इकरार अक्सर टावर पर ही सोते थे| पत्नी गुढ़िया भी टावर के पास ही सोया करती थी| पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे अवैध सम्बन्ध हो सकता है| क्योंकि हिरासत में बैठे जबर सिंह ने बताया कि बीती रात वो अपनी पत्नी को लेकर शिव बरात देखेने गया था और सुबह लौटा है| जबर सिंह के अनुसार साढ़े नौ बजे शिव बरात देखने के लिए निकला तो वहीँ टेक्नीशियन अनीस ने रात में दस बजे जब इकरार से बात की तो जबर सिंह इकरार के साथ टावर पर ही मौजूद था|

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में मुकदमा लिखा जा रहा है| घटना के पीछे कई बिन्दुओ पर भी जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]