ट्रक की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, पति घायल

0
105

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) :मायके से पति के साथ बाइक से आ रही एक नवविवाहिता की ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी. पास में ही खड़ा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने ट्रक के हेल्पर को पकड़ लिया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.ACCIDENT

[adrotate banner="3"]

husbandरानीपुर गौर निवासी प्रेमपाल यादव की शादी तीन माह पूर्व हरदोई जिले के गांव दुर्जनपुर की रहने वाली लक्ष्मी के साथ हुई थी। मंगलवार को वह अपनी बाइक पर अपने बहिनोई जैथरा निवासी अनूप के साथ अपनी पत्नी को मायके से बुलाकर गांव वापस जा रहा था। रास्ते में मीरपुर के पास वह लघुशंका के लिए रूका। उसकी पत्नी बाइक के पास खड़ी हो गई। बहिनोई थोड़ी दूरी पर खड़ा था। इसी बीच फर्रखाबाद की तरफ से एक ट्रक आया। ट्रक के चालक ने उसे मीरपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते के लिए मोड़ दिया। उक्त महिला तथा बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। महिला को दबा देख ग्रामीण चिल्लाने लगे तो चालक ने दोबारा उसके ऊपर से पहिया निकाल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक नशे में बताया गया था। वह ट्रक लेकर भाग गया। लेकिन हेल्पर को लोगों ने पकड़ लिया। ट्रक चालक अलीगंज के गांव कैल्ठा निवासी बंटी बताया गया है। ट्रक भी इसी गांव का है। महिला की मौत पर उसकी ससुराल तथा मायके में कोहराम मच गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]