लोकसभा चुनाव को लेकर ‘‘आप’’ की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर बल

0
93

FARRUKHABAD : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओपी सभागार में अबध प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य व फर्रुखाबाद के प्रभारी अभिषेक मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक बुलायी गयी। जिसमें लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए संगठन मजबूती पर जोर दिया गया।AAP

[adrotate banner="3"]

प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पूरी तत्परता से लड़ा जायेगा। दिल्ली में आप की पूर्ण बहुमत स सरकार बनेगी। विभिन्न सर्वे के आधार पर आम आदमी पार्टी बड़ी राजनैतिक पार्टी के रूप में उभर कर आयेगी। कुछ समय बाद उत्तर प्रदेश में भी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

उन्होने यह भी बताया कि अभी हाल में हुए उत्तर प्रदेश में दंगों में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। अब तक सौ से ज्यादा दंगे हो चुके हैं। सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

अजय वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से माफियाओं का राज चल रहा है। आम आदमी का जीना मुस्किल हो गया है। इस दौरान देवकीनंदन गंगवार, जिला सचिव सुनील गांधी, जिला संयोजक अतुल शर्मा, सुबोध अवस्थी, संजय नेता, शहवाज अली, आर पी सक्सेना आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

[adrotate banner="2"]