रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

0
107

FARRUKHABAD : राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डबरी के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल की घटना स्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गयी।parijan

[adrotate banner="3"]

राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुसमापुsateesh chandra mishraर निवासी 55 वर्षीय सतीशचन्द्र मिश्रा पुत्र लालबहादुर मिश्रा उर्फ लल्लन साइकिल द्वारा अल्लागंज किसी काम से गये हुए थे। अल्लागंज से घर के लिए वापस लौटते समय उन्हें पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे लड़खड़ाकर साइकिल सहित सतीशचन्द्र दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने जब तक पास जाकर देखा तो सतीशचन्द्र की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया व परिजनों को सूचना दी। लोहिया अस्पताल में आये परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मृतक सतीशचन्द्र के तीन पुत्र सोनू, विनीत व सुमित मिश्रा हैं जिनमें एक भाई विकलांग है। सभी खेती का कामकाज करते थे व परिवार की आर्थिक स्थिति भी दयनीय बतायी जा रही है।

[adrotate banner="2"]