भाजपा ने 17 सूत्रीय ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा

0
92

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय मोर्चा की तरफ से 17 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिसमें विभिन्न मुद्दों को दर्शाया गया।rajani sareen

[adrotate banner="3"]

सामाजिक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाषचन्द्र वर्मा ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिये गये पत्र में कहा है कि सपा व बसपा सरकार द्वारा 17 सर्वाधिक पिछड़ी जातियों कश्यप, विन्ध, निषाद, मल्लाह, कहार आदि को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर समाज को भ्रमित किया जाता है। पिछड़े वर्ग के जातियों के जाति प्रमाणपत्र निःशुल्क व आजीवन वैध किये जायें आदि 17 सूत्रीय मांगों से सम्बंधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्रीराम सचान को सौंपा गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान डा0 रजनी सरीन के अलावा पूर्व विधायक सुशील शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, शमसाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता, सिकंदरपुर महमूद के प्रधान कुंवर जीत सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]