सैनिकों की शहादत पर फूटा भाजपा युवा मोर्चा का गुस्सा

Uncategorized

FARRUKHABAD : पाकिस्तान की गोलीबारी से शहीद हुए भारतीय सैनिकों की खबर पर भाजपा युवा मोर्चा का गुस्सा फूटा। चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर आक्रोष दर्ज कराया।bjym copy

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता त्रिपौलिया चौक पर एकत्रित हुए और पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए एक दर्जन सेना के जवानों के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। शिवांग रस्तोगी ने बताया कि पाकिस्तान बार बार घृणित हरकत कर भारत को अपनी क्रूरता का दण्ड पाने के लिए प्रेरित कर रहा है। लेकिन भारत देश सहनशील होने के कारण पाकिस्तान की गलतियों को पहले भी कई बार नजरंदाज कर चुका है। लेकिन अब और बर्दास्त नहीं किया जा सकता। केन्द्र सरकार इस मुद्दे पर मूक बनी है। इस दौरान आदित्य मिश्रा, प्रमोद बाजपेयी, रवीकांत, सौरभ सिंह यादव, गोपाल राठौर, प्रदीप दुबे, विशाल आदि मौजूद रहे।