बाढ़ में क्षतिग्रस्त सरकारी सम्पत्ति का तीन दिन में आंकलन करें अधिकारी

0
110

FARRUKHABAD : जिलाधिकारी पवन कुमार ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि सरकारी सम्पत्ति का बाढ़ में हुए नुकसान का आंकलन तीन दिन के अंदर कर रिपोर्ट दें। शिथिलता बरतने वालों को बख्सा नहीं जायेगा।

[adrotate banner="3"]

dm pawan kumar1शनिवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त सरकारी सम्पत्ति सड़कें, पुलिया, विद्यालय अथवा अन्य कोई सरकारी बिल्डिंग या सामग्री के नुकसान का आंकलन कर लिया जाये। तीन दिन के अंदर समस्त वितरण जिला विकास अधिकारी के यहां सम्बंधित अधिकारी जमा करें। डीएम ने कहा कि इस कार्य को निष्ठा से पूर्ण किया जाये अन्यथा सम्बंधित के विरुद्व विवरण न देेन पर कार्यवही अमल में लायी जायेगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]