हिस्ट्रीशीटर व प्रधान फरार, गुर्गे को गिरफ्तार कर पुलिस ने पीठ थपथपाई

0
92

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : बीते तीन दिन पूर्व कमालगंज के मोहल्ला नई बस्ती में काशीराम के घर में घुसे दबंग हिस्ट्रीशीटर इजराइल व उसके साथियों द्वारा मारपीट व फायरिंग की घटना के बाद हुए बबाल के मामले में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर इजराइल व उसका प्रधान भाई अभी भी पुलिस की पहुंच से कोसों दूर हैं। वहीं पुलिस ने इजराइल के साथ को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही है।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि कमालगंज में पुलिस की शिथिलता से छोटी सी घटना ने एक बड़ा रूप ले लिया था। लेकिन इसके बावजूद भी अभी पुलिस चेतती दिखायी नहीं दे रही है। कमालगंज कस्बे में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एक तरफ उपजिलाधिकारी सदर के अलावा भारी पुलिस फोर्स तैनात करना पड़ रहा है। संगठनों के नेताओं को नजरबंद तक कर दिया गया है। लेकिन पुलिस द्वारा घटना के मुख्य दबंग आरोपी हिस्ट्रीशीटर इजराइल व उसके भाई सहित दर्जन भर पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। पुलिस ने एक मात्र इजराइल के साथी को तीन दिन में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कमालगंज पुलिस ने शनिवार को भारी कवायद के बाद घटना में आरोपी कउआं पुत्र जुम्मन खां निवासी नगला दाउद को गिरफ्तार किया गया। जिसको मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। बाकी मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कमालगंज दिलेश सिंह ने बताया कि फरार प्रधान व उसके भाई हिस्ट्रीशीटर इजराइल की तलाश में दबिशें जारी हैं, शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी।

[adrotate banner="2"]